कजरैली में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Jan 17, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

तीन साल पहले मां की मौत, युवक अक्सर उदास रहता था सुसाइड नोट मिला, युवक

कजरैली में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव

कजरैली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ी गोड्डी गांव में शुक्रवार सुबह युवक का शव गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। युवक की पहचान दिनेश सिंह के 28 वर्षीय छोटे पुत्र ज्ञान कुमार के रूप में हुई। सूचना पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल की टीम से जांच कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार ज्ञान के मां की मौत तीन वर्ष पहले हुई थी। मां के मरने के बाद वह उदास रहता था। महीने भर से वह एक कंपनी में साइकिल से राइडर का काम करता था। बड़ा भाई नाथनगर में दुकान में काम करता था और वहीं अपने परिवार के साथ रहता था।

पुलिस को सुसाइड नोट मिला पुलिस को जांच के दौरान सुसाइड नोट मिला है। जिसमे लिखा है कि मैंने जो भी किया अपनी मर्जी से किया है। इसके लिए मेरे ऊपर किसी का कोई दवाब नहीं था। इन सब का जिम्मेदार मैं स्वयं हूं। मैने अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड भी किया है,जो मेरे मोबाइल में भी है। दिनेश सिंह ने बताया कि ज्ञान गुरुवार को मंदार घूमने गया था। रात के नौ बजे घर आया। रात में खाने के लिए पूछा और पानी गर्म करके पीने दिया और वह घर में सोने चला गया। मैं दरवाजे पर सो गया। सुबह जब बेटे को जगाने गया तो देखा कि वह रसोई घर के बरामदे में फंदे से लटका हुआ था। मामले में कजरैली थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट भी मिला है,मृतक का मोबाइल भी जब्त किया गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।