युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर के कंचन गांव के निवासी 24 वर्षीय मिथिलेश कुमार ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। उसने जहरीला पदार्थ खाकर मायागंज अस्पताल में अपनी जान गंवाई। इससे पहले भी उसने दो बार आत्महत्या की कोशिश की थी। परिवार ने बताया कि वह मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। कजरैली स्थित कंचन गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के 24 वर्षीय बेटे मिथिलेश कुमार ने खुदकुशी कर ली। जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजन ने उसको मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार दोपहर की है। मिथिलेश लंबे समय से मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रहा था। उसने पहले भी दो बार जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन दोनों बार इलाज से उसकी जान बच गई थी। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे मिथिलेश घर लौटा और कमरे में जाकर सो गया। कुछ देर बाद उसे तेज उल्टियां होने लगीं।

छोटे भाई हितेश कुमार ने पूछताछ की तो उसने जहर खाने की बात बताई। आनन-फानन में उसे मायागंज लेकर गए। परिवार ने पुलिस को दिए बयान में किसी पर आरोप नहीं लगाया है। उनका कहना है कि मिथिलेश मानसिक बीमारी से परेशान था और उसका इलाज चल रहा था। बरारी पुलिस ने फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।