किशनगंज: ट्रैक्टर में टेलर की टक्कर से मजदूर की मौत
ठाकुरगंज में शुक्रवार सुबह एनएच-327 ई पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार टेलर ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, जिससे मजदूर सड़क पर गिर गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया।

ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट कुर्लीकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-327 ई पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पिपरीथान के समीप हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार भवन निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली ढलाई मशीन लेकर मजदूर ट्रैक्टर से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित टेलर ने पीछे से ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार मजदूर सड़क पर जा गिरे।
हादसे के कारण कुछ देर तक एनएच-327 ई पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परदेशी (36) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दिलीप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


