
जमुई : घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
सिकंदरा , निज प्रतिनिधि मंगलवार की संध्या एनएच 333ए सिकंदरा जमुई रोड स्थित कुशवाहा
सिकंदरा , निज प्रतिनिधि मंगलवार की संध्या एनएच 333ए सिकंदरा जमुई रोड स्थित कुशवाहा भवन के समीप सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मृतक के शव को सिकंदरा पुलिस द्वारा बुधवार की सुबह 8:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक सिकंदरा जमुई रोड निवासी 50 वर्षीय सुधीर महतो पिता स्वर्गीय मिश्री महतो सर पर बोरे में आलू लेकर सड़क किनारे चले जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात ट्रक ठोकर मारते हुए फरार हो गया। जिसमें सुधीर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
इलाज के क्रम में कुछ घंटे बाद घायल व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुख्य पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, उप मुख्य पार्षद सूर्यनयन कुमार द्वारा परिजनों को ढांढस बढ़ाते हुए हर सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वही सिकंदरा पुलिस के द्वारा घटना से संबंधित जांच पड़ताल की गई। कागजी प्रक्रिया के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल सुधीर महतो का इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं घटना से संबंधित जांच पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




