Bhagalpur News: पिकअप से कुचलकर स्कूटी सवार महिला की मौत, पति समेत दो घायल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: गंगा स्नान कर पूजा के लिए घर लौट रहा था परिवार, डुमरा गांव के पास

Bhagalpur News: पिकअप से कुचलकर स्कूटी सवार महिला की मौत, पति समेत दो घायल

Bhagalpur News: शाहकुंड, एक संवाददाता। शाहकुंड-सजौर सड़क पर मंगलवार को डुमरा गांव के पास सड़क हादसे में पिकअप से कुचलकर स्कूटी सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान झिकटिया गांव निवासी गौरीशंकर साह की पत्नी ऊषा देवी (35) के रूप में हुई है। दुर्घटना में स्कूटी चला रहे महिला के पति गौरीशंकर साह (40) और सुल्तानगंज निवासी दामोदर मंडल (46) घायल हो गए। बताया गया कि स्कूटी पर एक बच्चे समेत कुल चार लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर शाहकुंड और सजौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। भीड़ अधिक होने के कारण शाहकुंड-सजौर सड़क पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सड़क पर यातायात सामान्य कराया।

दुर्घटना की परिस्थितियाँ

मृतका के पति गौरीशंकर साह ने बताया कि उनके घर में पूजा होने वाली थी। इसी को लेकर मंगलवार को वह पत्नी, बच्चे समेत अन्य लोगों के साथ सुल्तानगंज गंगा स्नान करने गए थे। गंगा स्नान करने के बाद सभी लोग स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे। डुमरा गांव के पास सामने से एक पिकअप वाहन आ रहा था। पिकअप से साइड लेने के दौरान स्कूटी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और ऊषा देवी स्कूटी से गिरकर सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान पिकअप का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में स्कूटी चला रहे गौरीशंकर साह और पीछे बैठे दामोदर मंडल भी घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना परिवहन विभाग को भेज दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

मृतका के परिवार का हाल

मृतका एक पुत्र और तीन पुत्रियां की थी मां। गौरीशंकर साह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके अमरपुर के चुटिया गांव से भी परिजन शाहकुंड पहुंचे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

दुर्घटना कहाँ हुई थी?
यह दुर्घटना शाहकुंड-सजौर सड़क पर डुमरा गांव के पास हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: पिकअप से कुचलकर स्कूटी सवार महिला की मौत, पति समेत दो घायल