सहरसा: पिकअप वाहन ने युवक को कुचला, मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सहरसा से नीरज की रिपोर्ट पस्तपार धबौली कहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह

सहरसा: पिकअप वाहन ने युवक को कुचला, मौत

सहरसा से नीरज की रिपोर्ट पस्तपार धबौली कहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धबौली पूर्वी के केशवपुर वार्ड 12 निवासी विरेन राम के 17 वर्षीय पुत्र आशिष कुमार के रूप हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने पस्तपार कहरा मुख्य मार्ग पर धबौली बैंक चौक एवं केशवपुर मोड़ के बीच कन्या मध्य विद्यालय धबौली के समीप घटनास्थल पर मृतक का शव रख कर सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने बताया कि आशिष कुमार अपनी साइकिल से सिमेंट लाने धबौली जा रहा था।इसी दौरान पक्की सड़क पर एक अज्ञात पिकअप गाड़ी धक्का मार कर भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलने पर पतरघट एवं पस्तपार पुलिस घटनास्थल पहुंचकर छानबीन किया ।पिकअप वाहन को चिन्हित करने के लिए पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही हैं।पुलिस सड़क जाम समाप्त कराने के लिए मशक्कत कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।