Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Road Accident in Khagaria Young Biker Dies Another Injured
खगड़िया : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

खगड़िया : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

संक्षेप: खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अमलेश कुमार की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, जिससे स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को भी टक्कर मार दी। घायल संजीव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Sat, 8 Nov 2025 04:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी ठाठा गांव के पास एनएच 31 पर शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार सवार एक युवक की मौत हो गई। वही एक अन्य घायल हो गया। मृतक स्थानीय मानसी थानान्तर्गत राजाजान गांव के वार्ड 9 निवासी इंजन यादव का पुत्र है 22 वर्षीय अमलेश कुमार बताया जा रहा है। वही घायल राजाजान के ही वार्ड 3 निवासी स्व. संजय यादव का 24 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक पूरब दिशा की ओर से अपने घर राजाजान गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्वी ठाठा लाइन होटल के पास पश्चिम दिशा की और से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने एक स्कॉर्पियो में पीछे से जोरदार टक्कर मारी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार अमलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद हाइवा सहित चालक भागने में सफल रहा। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक व स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।