खगड़िया : सड़क हादसे में देवठा पंचायत के मुखिया के भाई की मौत
खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत

खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाताजिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 देवठा बजरंगबली मंदिर के पास बुधवार को सड़क हादसे में परबत्ता प्रखंड अंतर्गत देवठा पंचायत के मुखिया के भाई की मौत हो1गई। मृतक स्थानीय देवठा पंचायत मुखिया आलोक कुमार का बड़ा भाई है 58 वर्षीय अनिल कुमार शर्मा बताया जा है। मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार शर्मा अपने गांव से बाइक से पसराहा बाजार जा रहे थे। देवठा बजरंबली के पास एनएच 31 पर गिरे पेड़ को देखकर आगे निकल रहे थे। इसी दौरान पश्चिम दिशा से आ रहे अनियंत्रित पिकअप चालक ने उसे जोरदार धक्के मारते हुए घटनास्थल से फरार हो गया।
जोरदार ठोकर लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वही घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वही घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को एक पुत्र व चार पुत्रियां बताया गया। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। इधर पसराहा थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फरार अज्ञात पिकअप चालक की पहचान के लिए प्रयास1कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


