आठ घायलों में से एक की हालत गंभीर, एक मरीज हुई लामा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

इमरजेंसी में भर्ती घायल शोभा देवी की हालत गंभीर नगरडीह मोड़ के पास हादसे के

आठ घायलों में से एक की हालत गंभीर, एक मरीज हुई लामा

भागलपुर, वरीय संवाददाता बांका जिला के शंभूगंज इंग्लिश मोड़ पथ स्थित नगरडीह मोड़ के पास अज्ञात वाहन द्वारा रौंदे जाने के बाद दस लोगों को मायागंज अस्पताल लाया गया था। इनमें से जहां 17 साल की किशोरी लाखो कुमारी व 48 वर्षीय पुतुल देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती के लिए पर्ची काटा गया। इनमें से 35 वर्षीय शांती देवी जहां लामा हो गई तो वहीं सात अन्य घायलों का इलाज इमरजेंसी में चल रहा है।

मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा ने बताया कि शांति देवी का इमरजेंसी में पर्चा तो कटा, लेकिन वे भर्ती नहीं हुई। उन्हें लामा घोषित करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। जबकि घायल जूली कुमारी, ज्ञानी देवी, छबीला देवी, शोभा देवी, चंदा देवी व मंजू देवी का जहां डॉ. बीके जायसवाल की यूनिट में इलाज चल रहा है तो वहीं श्वेता कुमारी का इलाज डॉ. माखन लाल की यूनिट में हो रहा है। मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी के फीमेल वार्ड के बेड नंबर 25 पर भर्ती शोभा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है, इसे डॉक्टरों ने आईसीयू के लिए ट्रांसफर कर दिया है। लेकिन शनिवार की रात सवा आठ बजे तक उसे आईसीयू में बेड नहीं मिल सका था।

शुक्रवार की देर रात से अस्पताल अधीक्षक डटे रहे, इलाज का कराया इंतजाम

शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे के बाद जब मार्ग दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए जब अस्पताल लाया गया था तो उससे पहले ही इनके आने की सूचना अस्पताल अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा को मिल चुकी थी। वे मौके पर पहुंचे और ट्रॉलीमैन को गेट पर मुस्तैद किया तो डॉक्टरों को अलर्ट मोड पर ला दिया। जैसे ही घायल पहुंचे, उनकी हालत की जांच कराते हुए इलाज लायक मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल अधीक्षक ने रात में ही एचओडी हड्डी रोग विभाग डॉ. मसीह आजम व मेडिसिन विभाग के प्रभारी अध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी को निर्देश दिया कि वे घायलों का बेहतर इलाज कराना सुनिश्चित करें। शनिवार की सुबह में भी अस्पताल अधीक्षक इमरजेंसी पहुंचे और घायलों के इलाज व उनके कंडीशन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इन्हें अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

1- लाखो कुमारी उम्र 17 साल, पुत्री सहदेव यादव निवासी सोभनपुर थाना अमरपुर जिला बांका

2- पुतुल देवी पत्नी गौतम यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी रामचंदरपुर इटहरी, थाना अमरपुर, जिला बांका

मार्ग दुर्घटना में आठ घायलों को लाया गया अस्पताल, सात का इमरजेंसी में चल रहा इलाज

1- जूली कुमारी उम्र 14 साल, पुत्री सहदेव यादव, निवासी शोभनपुर, थाना अमरपुर, जिला बांका

2- शांति देवी, उम्र 35 साल, पत्नी नारद राणा, निवासी गोविंदपुर, थाना रजौन, जिला बांका

3- श्वेता कुमारी, उम्र 25 साल, पत्नी सोनू कुमार, निवासी झाजा, थाना फुल्लीडूमर जिला बांका

4- ज्ञानी देवी, उम्र 30 साल, पत्नी बासुदेव मंडल, निवासी मोहनपुर, थाना रजौन जिला बांका

5- छबीला देवी उम्र 65 साल, पत्नी बौधी यादव, निवासी श्रीकांतपुर थाना रजौन जिला बांका

6- शोभा देवी उम्र 45 साल, पत्नी जुगेल यादव, निवासी मोहनपुर, थाना रजौन जिला बांका

7- चंदा देवी, उम्र 32 साल, पत्नी विपिन यादव, निवासी सिकंदरपुर, थाना रजौन जिला बांका

8- मंजू देवी, उम्र 32 साल, पत्नी प्रकाश यादव, थाना रजौन जिला बांका

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।