सहरसा: टेम्पो हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Feb 19, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

खगड़िया में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक अजीत सदा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पंजाब से घर लौटे थे और टेम्पो पलटने से घायल हुए। परिजनों ने टेम्पो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि चालक नशे में था। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सहरसा: टेम्पो हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सलखुआ, संवाद सूत्र। खगड़िया–सोनमनकी मुख्य पथ पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक चिरैया थाना क्षेत्र के अलानी पंचायत अंतर्गत रेहरवा गांव निवासी अजीत सदा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक पंजाब से करीब पंद्रह दिन पूर्व अपने पिता के साथ घर लौटा था। घर पहुंचने के लिए दोनों खगड़िया टेम्पो स्टैंड से टेम्पो पर सवार हुए। पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही टेम्पो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अजीत सदा के चेहरे और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। साथ बैठे यात्रियों एवं परिजनों ने उसे तत्काल खगड़िया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया।

पटना में उपचार के दौरान बुधवार की शाम अजीत सदा ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख–पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना को लेकर मृतक के पिता देवेंद्र सदा ने टेम्पो चालक सहित तीन अन्य के विरुद्ध मोरकाही थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। यात्रियों द्वारा टेम्पो रोकने की अपील के बावजूद चालक ने गति तेज कर दी, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।