
खगड़िया : पुरानी हरदिया गांव से एक साथ उठी पति और पत्नी की अर्थी, माहौल हुआ गमगीन
चौथम। एक प्रतिनिधिखगड़िया और बेगूसराय के सीमावर्ती क्षेत्र रघुनाथपुर के पास एनएच 31 पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मृत दंपती का शनिवार को घटना
चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया और बेगूसराय के सीमावर्ती क्षेत्र रघुनाथपुर के पास एनएच 31 पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मृत दंपती का शनिवार को घटना के तीसरे दिन अंतिम संस्कार किया गया। दंपती का एक साथ अर्थी उठते ही माहौल ग़मगीन हो गया। मृत दंपती चौथम प्रखंड अंतर्गत पुरानी हरदिया गांव का रहने वाला है। सड़क दुर्घटना में पुरानी हरदिया गांव निवासी आत्माराम यादव और उसकी शिक्षिका पत्नी मीरा आर्या की दर्दनाक मौत हो गई थी। शनिवार की दोपहर दोनों की अर्थियां निकली।जिसके बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया। शनिवार को दो अर्थियां बनी। फिर एक साथ दोनों का शव यात्रा निकाली गई।
जिसके बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया। इधर पति और पत्नी की एक साथ दर्दनाक मौत से पूरा माहौल गमगीन है। इधर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा की दोनों जब शादी किए थे तो एक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। दोनों की एक ही दिन मौत हुई। अब एक ही साथ अर्थियां उठी। एक साथ ही दोनों का दाह संस्कार मुंगेर गंगा घाट पर किया गया। दंपती को बड़ा और छोटा बेटा ने मुखाग्नि दी। एक साथ चिता पर दोनों का शव जैसे ही जलना शुरू हुआ तो लोगों की आंखें नम हो गई थी। जानकारी के मुताबिक हरदिया गांव निवासी गुरुवार को अपने रिश्तेदार के यहां रघुनाथपुर जा रहे थे। इसी क्रम में एक वाहन द्वारा धक्का मर दिया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




