सुपौल : अज्ञात ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, ट्रक चालक फरार
Apr 06, 2026 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
करजाईन थाना क्षेत्र में वायसी चौक के पास एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक श्याम कुमार की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक पर वीरपुर से करजाईन की ओर जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

करजाईन बाजार, एक संवाददाता । करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-106 स्थित वायसी चौक के समीप रविवार शाम सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात आठ बजे करजाईन वार्ड संख्या 8 निवासी उपेन्द्र पासवान के पुत्र श्याम कुमार वीरपुर से करजाईन की ओर जा रहा था। इसी दौरान वायसी चौक के पास एक ट्रक बैक करने के क्रम में उसकी बाइक से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


