मुंगेर: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत
मुंगेर के हरिणमार थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह साइकिल से घर लौट रहा था, तभी एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। चालक फरार हो गया है, और पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। ग्रामीणों ने हादसे के बाद हंगामा किया।

मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट हरिणमार थाना क्षेत्र के विंदा दियारा में थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बरियारपुर प्रखंड के विंदा दियारा, हरिणमार निवासी अवध सिंह का 13 वर्षीय पुत्र चौक स्थित दुकान से सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान मकई लदे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि, ट्रैक्टर का पहिया बालक के ऊपर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
हरिणमार थाना प्रभारी अजय आजाद ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर के कागजात उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे जब्त कर लिया गया है तथा चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


