मधेपुरा : ट्रैक्टर की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय अनंत यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रैक्टर की तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने की मांग की है।

मधेपुरा : ट्रैक्टर की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत अंतर्गत मीरगंज-जदिया एसएच-91 पर दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार वार्ड 13 निवासी 70 वर्षीय अनंत यादव सोमवार की शाम केवटगामा चौक से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ईंट-भट्ठे से निकलकर कुमारखंड की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी。

दुर्घटना के कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर लगते ही वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल वृद्ध को तुरंत सीएचसी कुमारखंड पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। बाद में उनका इलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कुमारखंड थानाध्यक्ष रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल की स्थिति की जानकारी ली और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की।

पुलिस की कार्रवाई

ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर कुमारखंड का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों की मांग

उधर , बुधवार को वृद्ध की मौत की खबर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एसएच-91 पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने, नियमित जांच अभियान चलाने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रश्नोत्तर

कौन सा सड़क हादसा हुआ था?
कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत अंतर्गत मीरगंज-जदिया एसएच-91 पर दो दिन पहले सड़क हादसा हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।