मुंगेर : जमालपुर में प्रेम प्रसंग में छात्रा ने छत कूदकर हुई घायल की इलाज के दौरान हुई पटना में मौत
जामलपुर के रामपुर बस्ती में एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। 13 सितंबर को हुई इस घटना में खुशी कुमारी की सोमवार को पटना में मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी...

जामलपुर। निज प्रतिनिधि आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के रामपुर बस्ती में एक युवती प्रेम प्रसंग में छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। इलाज के दौरान पटना में सोमवार को मौत हो गई। हालांकि घटना 13 सितंबर की है। युवती छत से कूदने के बाद बुरी तरह घायल हुआ था। घायल अवस्था मे सदर अस्पताल मुंगेर ले जाया गया। जहां से पटना रेफर किया गया। इधर, युवती की मौत के बाद शव जमालपुर पहुंचने पर कोहराम मच गया।परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ट्यूटर रवि कुमार उनकी पुत्री को ब्लैक मेल कर रहा था। इसी डिप्रेशन में छत से कूदकर जान दी है।
मृतका 18 वर्षीय खुशी कुमारी है। पिता आटा चक्की चलाता है। बीए पार्ट वन की छात्रा थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




