दो अलग-अलग मामलों में छात्र व युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, छात्र की मौत

Jan 30, 2026 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

छात्र और युवती को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल छात्र सुपौल का और युवती बाबूपुर मोड़

दो अलग-अलग मामलों में छात्र व युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, छात्र की मौत

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। गुरुवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक छात्र व एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। दोनों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गयी। पहला मामला तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज स्थित एक निजी लॉज का है। जहां सुपौल जिले के रहने वाले एक छात्र ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। लॉज में मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तातारपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में छात्र को मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया।

तातारपुर थानाध्यक्ष रवि ने बताया कि छात्र का इलाज कराया जा रहा है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। छात्र लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। वहीं दूसरा मामला सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ के समीप एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ती देख आसपास के लोगों ने तुरंत 112 पुलिस टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में परिजनों के सहयोग से मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में परिजनों फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवती की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जायेगी। ताकि आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह सामने आ सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Incidents Student and Young Woman Hospitalized After Poisoning in Bhagalpur
;;;