खगड़िया : कोसी नदी में छलांग लगाने वाली महिला का दूसरे दिन भी पता नहीं, खोजने में जुटी एसडीआरएफ की टीम

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र में एक महिला ने कोसी नदी में छलांग लगा दी। यह घटना पारिवारिक कलह के कारण हुई बताई जा रही है। लापता महिला सविता देवी की उम्र 30 वर्ष है और उनके दो पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।

खगड़िया : कोसी नदी में छलांग लगाने वाली महिला का दूसरे दिन भी पता नहीं, खोजने में जुटी एसडीआरएफ की टीम

जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट खगड़िया। जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरवास कपसिया स्थित पीपापुल के निकट कोसी नदी में छलांग लगाने वाली महिला का शुक्रवार को दूसरे दिन1भी कोई पता नही चला। हालांकि एसडीआरएफ की टीम लापता महिला की तलाश में जुटी रही। लापता 30 वर्षीया महिला जिले के पसराहा थानान्तर्गत बड़ी पैकांत गांव निवासी वार्ड संख्या 10 निवासी सिंटू कुमार की पत्नी सविता देवी बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुल पर अपनी चप्पलें उतारीं और अपना वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड तथा इंडियन पोस्ट बैंक का खाता एक तरफ रखकर नदी में कूद गई।

​इस घटना के पीछे पारिवारिक कलह बतायी जा रही है। लापता महिला का पति सिंटू कुमार मद्रास में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से पूर्व मोबाइल पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इस आत्मघाती कदम के बाद सविता देवी अपने पीछे दो मासूम पुत्रों और दो पुत्रियों को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं, जिससे परिजनों में अनहोनी को लेकर मातम का माहौल है। इधर पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ खगड़िया से आयी एसडीआरएफ की टीम भी खोज में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।