Bhagalpur News: खगड़िया : करंट की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: खगड़िया से जीतेंद्र कुमार की रिपोर्ट परबत्ता I एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नयागांव

Bhagalpur News: खगड़िया : करंट की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Bhagalpur News: खगड़िया से जीतेंद्र कुमार की रिपोर्ट परबत्ता I एक प्रतिनिधिथाना क्षेत्र के नयागांव वीरपुर टोला में सोमवार को खाना बनाने के दौरान बिजली तार के संपर्क में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की नयागांव वीरपुर टोला गांव निवासी सुबोध चौधरी की 50 वर्षीया पत्नी चुनचुन देवी बतायी जा रही है I महिला क़ो करंट लगने की सूचना मिलते ही टोला में अफरातफरी मच गई I परिजनों के अनुसार चुनचुन देवी अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान वह अचानक बिजली के संपर्क में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे।

वहां तैनात डॉ. हरिनंदन कुमार ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया I घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद अगली कानूनी प्रक्रिया की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: खगड़िया : करंट की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम