Bhagalpur News: पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: बांका के तारडीह गांव में बुधवार रात पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों की जांच जारी है। गांव में मातम का माहौल है।

Bhagalpur News: पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Bhagalpur News: बांका : तारडीह गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। महिला के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत