लखीसराय : किऊल नदी में नहाने के दौरान बच्चा डूबा, तलाश जारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

लखीसराय के नया बाजार में श्री महा विष्णु यज्ञ के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। नदी में नहाने गए तीन बच्चों में से एक लापता हो गया। प्रशासन ने गतिविधियों पर रोक लगाई थी, लेकिन लोग यज्ञ स्थल पहुंच रहे थे। दो बच्चे बच गए, जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है।

लखीसराय : किऊल नदी में नहाने के दौरान बच्चा डूबा, तलाश जारी

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: नया बाजार दिनकर सूर्यनारायण घाट स्थित किऊल नदी में आयोजित हो रहे श्रीश्री 1008 श्री महा विष्णु यज्ञ के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन द्वारा मेला और नदी किनारे गतिविधियों पर रोक लगाए जाने के बावजूद लोगों की भीड़ लगातार यज्ञ स्थल पहुंच रही है। इसी बीच नदी में नहाने गए तीन बच्चे तेज धार की चपेट में आ गए। हालांकि दो बच्चा तो किसी तरह बचकर निकल गया लेकिन एक लापता हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यज्ञ स्थल के पास तीन बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी और तेज बहाव में चले गए। पास में कार्य कर रहे एक युवक की नजर बच्चों पर पड़ी तो उसने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण वह सफल नहीं हो सका। दो बच्चे किसी तरह निकले। युवक ने शोर मचाया जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही कवैया थाना की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्काल बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि डायल 112 वाहन के चालक ने भी नदी में उतरकर बच्चे की खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया था.

डूबे बच्चे की नहीं हो सकी पहचान:

लगभग 12-13 वर्ष के बच्चे का पहनने का वहां कपड़ा ब्लू रंग का शर्ट और भूरे मिट्टी कलर का फुल पैंट रखा हुआ है। अभी तक बच्चा कहां का है यह पता नहीं चल पाया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में भी हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार किऊल नदी में पानी बढ़ने के बाद से आसपास के बच्चे अक्सर नदी में नहाने और खेलने पहुंच जाते हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। बावजूद इसके सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व ही प्रशासन ने नदी में बढ़ते जलस्तर और खतरे को देखते हुए मेला व भीड़ जुटाने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग यज्ञ स्थल पहुंच रहे हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार लोगों से नदी से दूर रहने की अपील की जा रही थी, लेकिन उसका असर दिखाई नहीं पड़ा। प्रशासन की ओर से एसडीएम द्वारा गोताखोरों की टीम भेजने का आश्वासन दिया गया है ताकि बच्चे की तलाश तेज की जा सके। घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं डूबने वाला बच्चा कौन था, कहां से आया था इसकी अबतक जानकारी नहीं मिल सकी है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यज्ञ के दौरान क्या हादसा हुआ?
यज्ञ के दौरान नदी में नहाने गए तीन बच्चे तेज धार की चपेट में आ गए, जिसमें से एक बच्चा लापता हो गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।