Bhagalpur News: लखीसराय : अशोकधाम हॉल्ट के पास भगदड़ में पूजा करने आई सात महिला श्रद्धालु की मौत, 19 लोग घायल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। अफवाहों के कारण भगदड़ मचने से 7 महिलाओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए। घायलों में से 5 गंभीर हैं। मृतकों में मुख्य रूप से महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 35 से 55 वर्ष के बीच है।

Bhagalpur News: लखीसराय : अशोकधाम हॉल्ट के पास भगदड़ में पूजा करने आई सात महिला श्रद्धालु की मौत, 19 लोग घायल

Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में भगवान इंद्रदमनेश्वर महादेव को जल चढ़ाने के लिए सावन की तीसरी सोमवारी पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन के द्वारा मंदिर परिसर में तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे लेकिन अशोकधाम हॉल्ट के पास व्यवस्था सही नहीं थी। कतार में लगने के लिए लोग भागदौड़ कर रहे थे।

भगदड़ और अफवाह

इसी दोरान सुबह 6:30 बजे अप और डाउन लाइन से दो सवारी ट्रेन रूकी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उतरे और कतार में लगने के लिए भाग-दौड़ करने लगे। भाग दौड़ के दौरान बैरिकेडिंग से बाहर लगे एक बिजली का पोल के गिरने के बाद कुछ लोगों ने करंट लगने की अफवाह फैला दी। इसी अफवाह में लोग भाग-दौड़ करने लगे। भागने के दौरान 20 से 25 लोग पहले खेत के गड्ढे में जा गिरे उसके बाद लोग उनपर चढ़कर भागने लगे। इसे घटनास्थल पर ही तीन महिलाओं की मौत हेा गई। बाद में लगभग 20 से 25 घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान 4 और महिलाओं की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पांच घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना में सात महिलाओं की मौत हुई और 19 लोगों को अधिक चोट आई जिसमें से पांच की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है。

मौतों का विवरण

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने बताया कि जांच के बाद कुल सात महिलाओं के मौत की पुष्टि हुई है। म़तकों में

1 मनमाला देवी उम्र 44 पति निरंजन कुमार बड़हिया, लखीसराय

2. रिंकू देवी 50 पति नीरज यादव सफिया सराय, मुंगेर जिला

3 हेमलता देवी 55 पति सुरेन्द्र यादव कैन्दी प्रतापपुर हलसी, लखीसराय

4 ललिता देवी45 पति गोरेलाल यादव हलसी प्रतापपुर, लखीसराय

5. सोनी देवी 50 पति निरंजन सिंह बड़हिया, लखीसराय

6: संगीता देवी 40 पति रणवीर यादव हलसी प्रतापपुर, लखीसराय

7- सावित्री देवी 35 पति मोहन यादव चंदनिया सूर्यगढ़ा, जिला लखीसराय

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अशोकधाम मंदिर में यह घटना कब हुई?
यह घटना सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: लखीसराय : अशोकधाम हॉल्ट के पास भगदड़ में पूजा करने आई सात महिला श्रद्धालु की मौत, 19 लोग घायल