सुपौल: करजाइन: पोखर में डूबने से बच्चा बेहोश, सुपौल रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के करजाइन थाना

सुपौल: करजाइन: पोखर में डूबने से बच्चा बेहोश, सुपौल रेफर

राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के करजाइन थाना के बोरहा रोड स्थित एक पोखर के पास खेलने गया 17 माह का मासूम बच्चा दिव्यांशु आनंद अचानक पानी में जाने से बेहोश हो गया। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। परिजनों द्वारा बच्चे को तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर सुपौल रेफर कर दिया है। मासूम बच्चे की पहचान निरंजन ठाकुर के पुत्र दिव्यांशु आनंद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 17 माह है।

घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।