Bhagalpur News: दाह संस्कार के दौरान डूबे किशोर का शव बरामद

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में महादेवपुर घाट पर शुक्रवार को एक महिला के दाह संस्कार के बाद नहाते समय 15 वर्षीय अभिषेक कुमार डूब गया। शनिवार को एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने उसका शव गंगा नदी से बरामद किया। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया।

Bhagalpur News: दाह संस्कार के दौरान डूबे किशोर का शव बरामद

Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुर घाट पर शुक्रवार की शाम एक महिला के दाह संस्कार के दौरान डूबे 15 वर्षीय अभिषेक कुमार, पिता मनोज यादव का शव शनिवार को एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने गंगा नदी से बरामद कर लिया। अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। महिलाओं की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया।मनोज यादव ने बताया कि शुक्रवार को महादेवपुर घाट पर भवानीपुर निवासी सोनेलाल की पत्नी और कलाकार विनय बिहारी की मां के निधन के बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए महादेवपुर घाट गए थे।

शव को जलाने के बाद जब सभी स्नान करने लगे। इस दौरान अभिषेक, उसका छोटा भाई नीतीश और पड़ोसी निखिल गंगा में स्नान करने गया। तीनों पानी में डूबने लगा, जिसमें दो को बारी-बारी से निकाला गया। तबतक अभिषेक गहरे पानी में डूब गया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: दाह संस्कार के दौरान डूबे किशोर का शव बरामद