Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Fire Incident Claims Life of Young Man in Mahdipur House Destroyed
आलमनगर: अगलगी में एक युवक जिंदा जला

आलमनगर: अगलगी में एक युवक जिंदा जला

संक्षेप:

आलमनगर के महदीपुर में गुरुवार रात एक युवक की आग लगने से मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया गया। घर में अकेले सो रहे 24 वर्षीय रमन कुमार साह रसोई गैस के सिलेंडर के फटने के कारण आग में फंस गए। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन रमन की मौत हो गई।

Dec 05, 2025 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

आलमनगर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महदीपुर में गुरुवार की रात घर में सो रहे एक युवक की अचानक आग लगने के कारण जलकर उसकी मौत हो गयी। भीषण आग में घर व सामान भी जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घर में आग लगने का कारण शॉटसर्किट बताया जा रहा है। बताया गया कि बिषपट्टी पंचायत के महदीपुर वार्ड 13 में उत्तम लाल साह के घर में गुरुवार की रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गयी। उसका पुत्र मृतक रमन कुमार साह (24) घर में अकेला सोया हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भीषण आगे के बीच रसोई गैस का सिलेंडर फटने से आग और बेकाबू हो गयी। आग में फंसा रमन घरे बाहर नहीं निकल सका। वह घर के अंदर ही वह जल गया। घर में भीषण आग लगने की सूचना पर आलमनगर और उदाकिशुनगंज से पहुंचे फायर ब्रिगेड दस्ता ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद देखा तो मृतक रमन के शरीर का कुछ हिस्सा ही शेष बच पाया। घटना की सूचना पर बीडीओ अजय कुमार, सीओ दिव्या कुमारी, एसएचओ कुलवंत कुमार ने मौके पर पहुंकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया। अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लिया गया है। प्रभावित परिवार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।