लखीसराय: अगलगी में आधा दर्जन बकरियों की जलकर मौत, क्षति

Jan 29, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बड़हिया के जैतपुर पंचायत में एक दर्दनाक घटना में राम मनोहर पासवान के घर में आग लग गई। इस आग में तीन बकरी और मेमने सहित आधा दर्जन पालतू पशुओं की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

लखीसराय: अगलगी में आधा दर्जन बकरियों की जलकर मौत, क्षति

बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जैतपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या तीन के गढ़टोला में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्थानीय निवासी राम मनोहर पासवान के घर में अचानक आग लग गई। जिसमें तीन बकरी व मेमने सहित आधा दर्जन पालतू पशुओं की जलकर मौत हो गई। आग की चपेट में आने से फूस व करकट के रहे घर में रखे कपड़े, बर्तन, बिछावन, खाद्यान्न सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की उठती लपटों को देख लोग राहत बचाव कार्य में जुटे। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया गया। बावजूद सब कुछ जलकर राख हो गया।

आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस हादसे में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये की क्षति होने की बात कही जा रही है। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग को लेकर अंचल कार्यालय में लिखित सूचना दी है। घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि सह उपमुखिया रविरंजन कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। वहीं अंचलाधिकारी राकेश आनंद ने पशु चिकित्सक एवं राजस्व कर्मियों के माध्यम से आवश्यक स्थलीय जांच कर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;