Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Drowning of Three Young Girls in Bakar River Jokihaat
अररिया : बकरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, नहाने गई थी तीनों बच्चियां

अररिया : बकरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, नहाने गई थी तीनों बच्चियां

संक्षेप:

जोकीहाट के तारण गांव में बकरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। 9 से 13 साल की उम्र की ये बच्चियाँ नहाने गई थीं, जब उनका पांव फिसल गया और वे तेज धारा में बह गईं। ग्रामीणों ने गोताखोरों की...

Oct 21, 2025 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

जोकीहाट, एक संवाददाता। जोकीहाट थाना क्षेत्र के तारण पंचायत के तारण गांव से होकर गुजरने वाली बकरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम उस समय हुई जब तीनों बच्चियां एक साथ नहाने गई थी। लेकिन नहाने के दौरान पांव फिसलने से तेज धारा में बह गई। काफी मशक्कत के बाद तीन बच्चियों के शव को नदी से बाहर निकाला गया। इन सभी बच्चियों की उम्र नौ से 13 साल की है। मृत बच्चियों में इस्लाम की पुत्री रिहाना (9 वर्ष), मंजर की पुत्री खुशनुमा (8 वर्ष) व रकीब का पुत्री साहिका (13 वर्ष) शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इधर हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी। इस दौरान स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों बच्ची की शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस ने स्थल पर पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। इसके बाद तीनों बच्चे की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार शाम गर्मी से निजात पाने के लिए तीनों बच्ची बकरा नदी के तारण पुल के पास नहाने गई थी। इसी दौरान एक एक कर तीनों बच्चियां गहरे पानी की चपेट में आई। इससे तीनों बच्ची की मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी सूचना दी गई है। इधर घटना के बाद से मृतका के घरों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।