Bhagalpur News: बाढ़ के पानी में डूबने से वार्ड सदस्य के इकलौते पुत्र की मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर पंचायत के दौलतपुर गांव में हुई घटना किशोर अपने तीन

Bhagalpur News: बाढ़ के पानी में डूबने से वार्ड सदस्य के इकलौते पुत्र की मौत

Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड में लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर पंचायत के दौलतपुर गांव में मंगलवार की दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर रौनक राय की मौत हो गई। मृतक दौलतपुर निवासी तथा वार्ड-5 के वार्ड सदस्य विपिन कुमार सिंह का इकलौता पुत्र था। बताया जाता है कि रौनक अपने तीन दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में स्नान करने गया था।

मृत्यु की पुष्टि

इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। पानी से निकालने के बाद जीवित होने की आशंका पर उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में कोहराम

अस्पताल प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल ने बताया कि डूबने की सूचना पर किशोर को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान उसके शरीर में किसी प्रकार की गतिविधि नहीं पाई गई, इसलिए उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रौनक पढ़ाई में होनहार था और मध्य विद्यालय खानपुर में कक्षा आठ का छात्र था। इकलौते बेटे की मृत्यु से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सरकारी सहायता

बाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मृत्यु बाढ़ के पानी में डूबने से हुई है। अंचल अधिकारी रमन कुमार ने बताया कि आपदा के तहत नियमानुसार मिलने वाली सहायता राशि प्रक्रिया पूरी होने पर मृतक के परिवार को दी जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦रौनक राय की उम्र कितनी थी?−
रौनक राय 13 वर्ष का था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: बाढ़ के पानी में डूबने से वार्ड सदस्य के इकलौते पुत्र की मौत