
छठ घाट बनाने के दौरान गंगा में डूबा युवक, मौत
अकबरनगर थाना क्षेत्र के मोतीचक शाहाबाद गंगा घाट पर रविवार की सुबह छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। रविवार को परिवार के सदस्य घाट साफ करने और व्यवस्था बनाने में जुटे थे। इसी दौरान राहुल नहाने के लिए गंगा में उतरा और गहरे पानी में चला गया।
अकबरनगर थाना क्षेत्र के मोतीचक शाहाबाद गंगा घाट पर रविवार की सुबह छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के लक्ष्मीपुर लोनियाचक निवासी नवल पोद्दार के पुत्र राहुल कुमार (21) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राहुल अपने परिजनों के साथ छठ पर्व मनाने के लिए रविवार को अकबरनगर थाना क्षेत्र के मोतीचक शाहाबाद निवासी मामा अविनाश पोद्दार के घर आया था। रविवार को परिवार के सदस्य घाट साफ करने और व्यवस्था बनाने में जुटे थे। इसी दौरान राहुल नहाने के लिए गंगा में उतरा और गहरे पानी में चला गया।

देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।
घटनास्थल पर मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी, जबकि परिजन उसे संभालने की कोशिश में थे। बताया जा रहा है छठ पर्व के दौरान गंगा में डूबने की यह दूसरी घटना है। शनिवार को सुल्तानगंज गंगा घाट में नहाने के दौरान थाना क्षेत्र के पूर्वी टोला स्थित अपने नानी के यहां आए एक युवक की मौत हुई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


