
कटिहार : काढ़ागोला घाट पर छठ घाट बनाने गए युवक की गंगा में डूबकर हुई मौत
संक्षेप: बरारी प्रखंड के काढ़ागोला घाट पर छठ पूजा की तैयारी के दौरान 21 वर्षीय विभीषण पासवान की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह घाट की सफाई के लिए अपने साथियों के साथ गया था और स्नान करते समय गहरे पानी में...
बरारी, संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड के काढ़ागोला घाट स्थित 6 नम्बर ठोकर के पास मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। छठ पूजा की तैयारी में जुटे एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है।घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान पूर्वी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 निवासी जमादार पासवान के 21 वर्षीय पुत्र विभीषण पासवान उर्फ तेतर पासवान के रूप में की गई है।बताया जाता है कि विभीषण अपने साथियों के साथ छठ पर्व के अवसर पर घाट की साफ-सफाई और निर्माण कार्य के लिए गंगा नदी के 6 नम्बर ठोकर पर गया था।घाट
निर्माण कार्य पूरा करने के बाद वह स्नान करने के लिए नदी में उतरा।इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया जिसके कारण संतुलन खो जाने के कारण पानी में डुबकर मौत हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही बरारी के अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार को सूचित किया गया।प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर खोज अभियान शुरू कराया गया।समाचार लिखे जाने तक शव की बरामदगी नहीं हो सकी थी।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ही शव बरामद कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।छठ पर्व के मद्देनज़र गंगा किनारे और विभिन्न घाटों पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की बात कही है।ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




