Bhagalpur News: कटिहार : बरंडी नदी में स्नान करने गए छह में से तीन बच्चों की मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: कटिहार में मोरसंडा गांव के पास बरंडी नदी में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जलभरने के दौरान छह बच्चे नदी में उतरे थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया, जबकि तीन की मृत्यु हो गई। घटना ने गांव में दुख का माहौल बना दिया है।

Bhagalpur News: कटिहार : बरंडी नदी में स्नान करने गए छह में से तीन बच्चों की मौत

Bhagalpur News: कटिहार : फलका (कटिहार) थानाक्षेत्र के मोरसंडा गांव के समीप बहने वाली बरंडी नदी के कमला धार में तीसरी सोमवारी की सुबह स्नान करने और जलभरने के लिए नदी में उतरे छह बच्चों में से तीन की मौत डूबने से हो गयी है। जबकि तीन बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला गया है। मरने वालों में अमन कुमार (10), दिव्यांशु कुमार (9) और सत्यम कुमार (13) शामिल है। इसमें अमन कुमार और दिव्यांशु कुमार आपस में चचेरे भाई है। जबकि सत्यम कुमार पड़ोस का है।

घटना की जानकारी

ग्रामीणों ने बताया कि कमला धार के किनारे शिव मंदिर है। सोमवार को जल चढ़ाने के लिए ग्रामीण पहले धार में स्नान करते है। फिर जल भर कर शिव मंदिर में चढ़ाते है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जल भरने के लिए नदी में उतरे एक बच्चा जब डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरा, तीसरा और फिर सभी छह बच्चे उतर आए। आसपास के लोग जब तक समझ पाते तब तक बच्चे गहरे पानी में चले गए। नदी किनारे खड़े लोगों ने बच्चों को बचाने के लिए नदी में उतरे। जैसे-तैसे सभी छह बच्चों को निकालकर आनन फानन में सरकारी अस्पताल कोढ़ा लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना फलका थाने को दी गयी। फलका थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार यादव ने बताया कि तीन बच्चों के डूबने से मौत हुई है। मामले में आगे पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितने बच्चों की डूबने से मौत हुई?
इस घटना में तीन बच्चों की डूबने से मौत हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: कटिहार : बरंडी नदी में स्नान करने गए छह में से तीन बच्चों की मौत