Bhagalpur News: अररिया: सुरकिया धार में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, कोहराम
Bhagalpur News: पलासी प्रखंड के बरदबट्टा पंचायत में सोमवार को 12 वर्षीय सत्यम कुमार की स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। सत्यम बधार के सुरकिया धार में नहा रहा था जब वह झाड़ियों में फंस गया। परिजनों ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। उसके निधन से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

Bhagalpur News: पलासी (ए.सं)। पलासी प्रखंड के बरदबट्टा पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार में सोमवार दोपहर स्नान करने के दौरान सुरकिया धार में स्नान करने के दौरान डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर का मौत हो गयी। मृतक सत्यम कुमार बरदबट्टा वार्ड नंबर 04 निवासी नारायण मंडल का बेटा था। हालांकि परिजनों ने अचेतावस्था में सत्यम को पलासी सीएचसी लाया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर बरदबट्टा वार्ड नंबर चा के कई बच्चे बधार के सुरकिया धार नहाने गया था। नहाने के दौरान सत्यम कुमार झाड़ी में फंस गया। इससे उनकी मौत हो गयी।
बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को झाड़ियों से खींच कर बाहर निकाला। परिजनों ने सत्यम को उठाकर सीएचसी लाया। जहां मौके पर मौजूद डॉ परवेज हयात ने मृत घोषित कर दिया। इधर मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां रिंकु देवी, पिता नारायण मंडल का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक का दादा शनिचर मंडल व दादी बुधनी देवी अपने पोते का शव देख दहाड़ मार कर रो रहे थे। इधर मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

