Bhagalpur News: खंजरपुर का किशोर एसएम कॉलेज घाट में डूबा मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: शनिवार को सागर को डूबने से एसडीआरएफ ने बचाया था भागलपुर, प्रधान संवाददाता बरारी

Bhagalpur News: खंजरपुर का किशोर एसएम कॉलेज घाट में डूबा मौत

Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर के रहने वाले 17 साल के सागर की नदी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को एसएम कॉलेज घाट में वह डूब गया जिससे मौत हो गई। इससे पहले वह शनिवार को भी बरारी स्थित घाट पर डूब रहा था। एसडीआरएफ की टीम ने उसे बचाया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन-चार दिन से वह लगातार घाट पर आ रहा था। अजीब हरकत करता था। चुपचाप बैठा रहता और अचानक नदी की तरफ जाने लगता था। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उसे नशे की लत थी।

बुधवार को उसे नदी से बाहर निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: खंजरपुर का किशोर एसएम कॉलेज घाट में डूबा मौत