खगड़िया: डूबकर 15 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mar 01, 2026 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया के मथार गांव में गंगा नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर सन्नी कुमार की मौत हो गई। वह अपने पशुओं को स्नान कराने गया था, तभी एक अन्य बालक को बचाने के प्रयास में डूब गया। घटना के समय कोई वयस्क मौजूद नहीं थे, जिससे उसकी मदद नहीं हो सकी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

खगड़िया: डूबकर 15 वर्षीय बालक की मौत,  परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार गांव स्थित गंगा नदी में रविवार को डूबकर 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। मृतक जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दक्षिणी रहीमपुर पंचायत के मथार गांव के वार्ड 6 निवासी उधो यादव का पुत्र सन्नी कुमार बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अन्य दिनों की तरह अपने पशुओं को लेकर नदी में स्नान कराने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान एक अन्य बालक डूबने से बचाने में उसकी ही डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर समय छोटे-छोटे ही बच्चे थे।

कोई वयस्क नही रहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। वही अन्य बच्चे के घटना के बाद भयभीत हो जाने के बाद परिजनों को इसकी एक घंटा बाद जानकारी मिली। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।