Bhagalpur News: अररिया : भरगामा के लचहा नदी में डूबने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत, दूसरा लापता
Bhagalpur News: भरगामा (अररिया) से संतोष कुमार की रिपोर्ट शनिवार को भरगामा प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर

Bhagalpur News: भरगामा (अररिया) से संतोष कुमार की रिपोर्ट शनिवार को भरगामा प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-5 होकर गुजरने वाली लचहा नदी में नहाने गए पांच बच्चों में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई । हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि पांच से 10 साल के बीच के ये पांचों बच्चे घर से करीब चार किलोमीटर दूर लचहा नदी में नहाने गये थे । इन बच्चों को नदी के गहरे पानी का अंदाजा नहीं और इस कारण से ये सभी बच्चे डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों की मदद से तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया , जबकि दो बच्चे गहरे पानी में बह गए ।
काफी मशक्कत के बाद गहरे पानी में डूबे बच्चे बरामद हुए। मृतक बच्चों में सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी ललित साह का पांच वर्षीय बेटा चिक्की कुमार और राजदीप साह के छह वर्षीय पुत्र बादल कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान बच्चों को गहरे पानी का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण बच्चे डूबने लगे। हल्ला होने पर आसपास खेत में काम कर रहे लोगों की नजर नदी में डूब रहे बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल नदी में उतरकर तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया । वहीं एक बच्चे चिक्की कुमार का शव नदी से बाहर निकल गया, जबकि बादल कुमार की तलाश जारी है। इधरघटना की सूचना मिलते ही भरगामा के बीडीओ केशव कुमार राय और थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता बच्चे की तलाश शुरू कराई गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर बचाव कार्य की निगरानी कर रही है। इधर हादसे की खबर मिलते ही मृतक बच्चों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भरगामा बीडीओ केशव कुमार राय ने बताया कि घटना दुखद है। पांच बच्चे एक साथ लचहा नदी नहाने गये थे। तीन को सुरक्षित बचा लिया गया। एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। दूसरा लापता है। खोजबीन जारी है।


