खेलने के दौरान डूबने से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

खगड़िया के बड़ी पैकांत गांव में मंगलवार को 10 वर्षीय नमन कुमार की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वह सुबह करीब नौ बजे से गायब था। परिजनों ने खोजबीन के बाद शव को बिजली ग्रिड के पास के खेत से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच चल रही है।

खेलने के दौरान डूबने से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

​खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पैकांत गांव में मंगलवार को खेलने के दौरान गहरे गड्ढे में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। मृतक बड़ी पैकांत गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी रतन कुमार चौधरी का 10 वर्षीय पुत्र नमन कुमार बताया जा रहा है। इस हृदय विदारक इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय सरपंच शंकर दास ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नमन सुबह करीब नौ बजे से ही अचानक घर से गायब था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

परिजनों ने उसे ढूंढते हुए स्थानीय स्कूल में भी पता किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। काफी मशक्कत के बाद खोजते-खोजते लोग बिजली ग्रिड के पास स्थित एक खेत में पहुंचे। जहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ था। गड्ढे के समीप गीली मिट्टी और पैरों के निशान देखकर ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। ​जब कुछ लोग पानी के अंदर दाखिल हुए तो वहां से नमन का शव बरामद हुआ। परिजन और ग्रामीण शव को लेकर पसराहा थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य चंद्रप्रभा देवी ने शोकाकुल परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। वही जिला प्रशासन से शीघ्र अनुग्रह अनुदान की राशि मृतक के आश्रित को देने की मांग की। इधर पसराहा थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।