सजौर में फंदे से लटकता मिला युवती का शव
सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर पासवान टोला का मामला घटना के बाद जांच में जुटी

सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर पासवान टोला में मंगलवार को एक युवती का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। युवती ने आत्महत्या की या घटना का कारण कुछ और है यह स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। यह घटना दरियापुर निवासी मन्नू पासवान के घर में हुई। मृतक युवती की पहचान सोनाली कुमारी (18) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोनाली कुमारी ने अहले सुबह फांसी लगा ली। सुबह जब उसके बड़े मामा ने उसे फंदे से लटका देखा, तो उन्होंने तुरंत अपने पिता मन्नू पासवान को सूचना दी। मृतक सोनाली की मां फुटिया देवी का दरियापुर में ननिहाल है।
मृतक सोनाली अपने मां के नानी घर दरियापुर में एक महीना से रह रही थी। सोनाली का अपना घर भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के पास गोपालपुर बताया जा रहा हैं। वह पिछले साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इस घटना के कारण का पता नहीं चल रहा है। घर में सोनाली के नाना, मामा एवं मामी और एक बच्ची रहते थे। मंगलवार सुबह सोनाली के मामा धर्मेंद्र पासवान अपनी पत्नी के साथ खेत में गेहूं काटने गए थे और नाना ईट भट्ठे पर काम करने चले गए थे। घटना की जानकारी बगल के लोगों ने घर वाले को दी। वहीं कुछ घंटे बाद अपने घर से सोनाली की मां फुटिया देवी भी दरियापुर पहुंची। मृतक की मां ने बताया कि मेरी पांच बेटी में यह चौथे नंबर पर थी। घटना की जानकारी मिलते ही सजौर पुलिस पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अब तक आवेदन नहीं मिला है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


