Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Demise of Young Advocate Pramod Kumar Vishwas Shocks Araria Legal Community
अररिया : युवा अधिवक्ता प्रमोद कुमार विश्वास का निधन

अररिया : युवा अधिवक्ता प्रमोद कुमार विश्वास का निधन

संक्षेप:

अररिया के युवा अधिवक्ता प्रमोद कुमार विश्वास का आकस्मिक निधन हुआ। निधन की खबर से परिजन और अधिवक्ता वर्ग मर्माहत हैं। अधिवक्ता संघ ने शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें कई अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। विश्वास जी का परिवार और समाज में उनके योगदान को सराहा गया।

Dec 15, 2025 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

अररिया, हिंदुस्तान टीम। जिला अधिवक्ता संघ के युवा अधिवक्ता प्रमोद कुमार विश्वास के आकस्मिक निधन पर परिजन सहित अधिवक्तावर्ग मर्माहत है। निधन की खबर फैलते ही उनके जयप्रकाश नगर अररिया स्थित स्थानीय निवास स्थान पर लोगों का तांता लग गया। रविवार की अहले सुबह अधिवक्ता संघ की ओर से महासचिव छंगुरी मंडल, अधिवक्ता जागेश्वर भगत, सुनील कुमार, चंदन कुमार, प्रकाश यादव आदि अधिवक्ता उनके पैतृक आवास जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी गांव पहुंच कर दिवंगत परिवार को सांत्वना देते हुए अधिवक्ता संघ की ओर से तय राशि को उनकी धर्मपत्नी इंदु देवी को सुपुर्द किया गया। वहीं सोमवार को कोर्ट खुलते ही अधिवक्ताओं ने शौक सभा आयोजित करने का निर्णय लिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला बार एसोसिएशन व जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान मे लॉयर्स हॉल में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद ने की। अधिवक्ता प्रसाद ने बताया कि स्वर्गीय विश्वास जी 12 फरवरी 2021 को वकालत पेशा से जुड़े व नियमित प्रैक्टिस करते रहे। इनके परिवार में पत्नी इंदु देवी, 02 पुत्र क्रमश: भारतीय रेल सेवा में पदस्थापित अविनाश कुमार विश्वास व छात्र प्रकाश कुमार विश्वास, 01 पुत्री दामाद सहित भरपुरा परिवार को छोड़कर मरे हैं। शोकसभा में वक्ताओं द्वारा दिवंगत आत्मा के विषय में अपनी बातों को शालीनता पूर्वक रखा। वक्ताओं में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पांडेय, महासचिव कामाख्या प्रसाद यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष मो मंजूर आलम, जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव छंगुरी मंडल, संघ के पूर्व महासचिव जागेश्वर भगत सहित कृपानंद मंडल, चंदन सिंह, राजेंद्र चौधरी, मो यासीन आलम, फैजुल आलम, बिना झा, श्रवण झा, राजा नंद पासवान, विनोद सिन्हा, महेंद्र यादव, शैलेंद्र शरण, रामानंद मंडल, सुरेंद्र मंडल, वसंत राय, रामनाथ मंडल, महानंद विश्वास, विजय भगत, अशोक देसाई, ठाकुर शंकर कुमार, सुबोध कर्ण, मो परवेज आलम, नियाज़ अहमद, नीरज वर्मा, ललित मंडल, जब्बार आलम, मो नौशाद हुसैन, रघुनाथ मंडल, बोध नारायण मंडल आदि ने स्वर्गीय विश्वास के जीवनशैली के विषय में प्रकाश डाला। उपस्थित सैकड़ों अधिवक्ताओ ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहे।