अररिया: साइकिल लदे बड़े-बड़े बैट्रा के नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

अररिया के कुआड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक शंकर महतो की साइकिल के नीचे दबकर मौत हो गई। बैट्री लोड कर आ रहे दो युवकों ने मदद मांगी थी, लेकिन साइकिल अनियंत्रित होकर शंकर पर गिर गई। मृतक के परिजनों ने विरोध किया और सड़क जाम कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अररिया: साइकिल लदे बड़े-बड़े बैट्रा के नीचे दबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुआड़ी थाना क्षेत्र के मेघा नूनिया टोला के पास शनिवार की सुबह करीब छह बजे बड़े-बड़े बैट्रा लदे साइकिल के नीचे दबने से एक 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक शंकर महतो मेघा नुनिया टोला वार्ड संख्या 2 नन्द लाल महतो का बेटा था। वह छोटा-मोटा किसान था। घटना उस वक्त हुई जब चढ़ाई में दिक्कत होने मदद मांगने पर शंकर महतो ने साइकिल पर लदे बड़े-बड़े बैट्रा को पीछे ठेल रहा था था। बताया गया कि इसी दौरान साइकिल अनियंत्रित होकर युवक के शरीर पर गिर गया। इससे उनकी मौत हो गयी।

हालांकि इस दौरान मौके का फायदा उठाकर अन्य बैट्रा लेकर कुआड़ी जा रहे दोनों युवक भागने में सफल रहे। इधर घटना के विरोध में मृतक के आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को कुआड़ी मुख्य बाजार में रखकर और बांस बल्ला से घेरकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी इन दोनो साइकिल सवार युवकों की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सड़क जाम व प्रदर्शन में शामिल कई लोगों का कहना था कि साइकिल से ये पुराना बड़ा-बड़ा चाइनिज बैट्रा सीमापार नेपाल से कुआड़ी ला रहा है। यहां कुआड़ी बाजार के किसी कबाड़ी कारोबारी को देना था। इससे पहले ही यह हादसा हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही कुआड़ी थानेदार राजू कुमार, कुर्साकांटा थानेदार रोहित कुमार, सिकटी थानेदार रौशन कुमार, ताराबाड़ी थानेदार रंजीत कुमार, जोगबनी थानेदार महादेव कामत, फारबिगंज सीआई धन प्रसाद आदि पहुंच पहुंचे। इसके बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह शंकर बकरा नदी के किनारे शौच करने गया था। नेपाल की ओर से दो युवक साइकिल पर बड़ा-बड़ा पुराना चाइनीज बैट्री लोडकर आ रहा था। मेघा के निकट चढ़ान होने के कारण साइकिल को चढ़ाने में दोनों को परेशानी हो रही थी। परेशान दोनों युवकों ने शंकर से साइकिल ठेलने में मदद मांगी। इस पर शंकर पीछे से साइकिल ठेलने लगा। लेकिन अचानक साइकिल असंतुलित होकर शंकर के शरीर पर गिर गया। शंकर बैट्री लदी साइकिल के नीचे आ गया और से उनकी मौत हो गई। बताया कि बाद में दोनों युवकों ने शंकर को कुआड़ी बाजार स्थित एक निजी डॉक्टर के गेट पर रख कर भाग गया। इधर मौत की खबर के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया। इधर थानेदार राजू कुमार ने बताया कि मृतका की पत्नी कल्पना देवी के बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।