Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Death of Young Man in Kosi River Drowning Incident
पूर्णिया: नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद

पूर्णिया: नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद

संक्षेप:

मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना अंतर्गत किशनटोली गांव के समीप शनिवार को कोसी नदी

Sun, 7 Sep 2025 05:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना अंतर्गत किशनटोली गांव के समीप शनिवार को कोसी नदी में डूबने से एक युवक की मौत के दूसरे दिन उसका शव बरामद हुआ। स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम ने देर शनिवार देर शाम तक शव का खोजबीन करते रहे लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन रविवार को शव बरामद किया गया। सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणी वार्ड नंबर 2 निवासी कुमोद पंडित का 22 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार अपने दोस्त के पास किशनटोली गांव आया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्नान करने के दौरान वह नदी की तेज धारा में बह गया। इस दौरान दो युवक नदी में डूबे थे, जिनमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन मिथुन लापता हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने किशनटोली लिबरी कोसी नदी के बगल से जाने वाली नहर किनारे शव देखा गया। मृतक मिथुन कुमार स्नातक का छात्र था। एक वर्ष पूर्व उसके बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। लगातार दो बेटों को खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे ले लिया है l थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है l