मुंगेर: मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
गुरुवार की सुबह हवेली खड़गपुर के बड़की हथिया गांव में मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से 40 वर्षीय बबलू यादव की मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार की सुबह प्रखंड के रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के बड़की हथिया गांव में मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बड़की हथिया गांव निवासी सीताराम यादव का 40 वर्षीय पुत्र बबलू यादव अपने घर में बिजली बोर्ड में मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर लगा रहा था। तभी बिजली के कट पॉइंट के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर वह गिर पड़ा। परिजनों ने आनन फानन में युवक को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर लाया।
जहां डॉ. इक़बाल शम्सी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। डॉ. इक़बाल शम्सी ने बताया कि करंट लगने के बाद युवक को जब अस्पताल लाया जा रहा होगा इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई होगी। मृत अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया था। मृतक युवक को पत्नी सहित एक पुत्र एवं दो पुत्री है। इस दर्दनाक मौत से परिजन और ग्रामीण काफी मर्माहत है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


