Bhagalpur News: करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग कीखेत में हुई मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: रकिया गांव में बिजली के प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आने से नवल प्रसाद सिंह की मौत हो गई। घटना के समय वह खेत में थे। स्थानीय लोगों ने अवैध खींचे गए तारों की शिकायत पहले भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार में मातम और स्थानीय लोगों ने उचित मुआवजे की मांग की।

Bhagalpur News: करंट की चपेट में आने से  बुजुर्ग कीखेत में हुई मौत

Bhagalpur News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। रकिया गांव में बिजली के प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रकिया गांव निवासी नवल प्रसाद सिंह उर्फ नेपल सिंह (करीब 70 वर्ष) के रूप में हुई है।बताया जाता है कि नवल प्रसाद सिंह शुक्रवार अहले सुबह खेत में कूस उखाड़ने गए थे। खेत में पटवन के लिए किसान राजेंद्र मंडल द्वारा नंगा तार खींचा गया था, जो देर रात तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गया था। कूस उखाड़ने के दौरान नवल प्रसाद सिंह गिरे हुए तार की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, खेत में पटवन के लिए कथित रूप से अवैध ढंग से नंगा तार ले जाने और उससे होने वाले खतरे की शिकायत विभागीय अधिकारियों एवं किसान राजेंद्र मंडल से पहले भी की गई थी। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण यह घटना हुई।घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले में कार्रवाई शुरू की।

परिवार और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। अप्रिय घटना से गांव में सभी लोग आहत नजर आ रहे थे। स्थानीय ग्रामीण अमित कुमार सिंह, अरुण सिंह, सुमित कुमार, रणजीत यादव और संजीव कुमार ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने, घटना की जांच कराने और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है。

FAQs

✦यह घटना कब हुई?−
यह घटना शुक्रवार अहले सुबह हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग कीखेत में हुई मौत