किशनगंज : 13 वर्षीय नाबालिग लड़की डूबने से हुई मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। 13 वर्षीय नाबालिग लड़की मेनका की मौत

किशनगंज : 13 वर्षीय नाबालिग लड़की डूबने से हुई मौत

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। 13 वर्षीय नाबालिग लड़की मेनका की मौत पानी में डूबने से हुई थी।यह खुलासा किशनगंज पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए की गई।प्रेस विज्ञप्ति सोमवार की रात्रि को जारी की गई थी।जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है की डुमरिया भट्टा वार्ड संख्या 29 निवासी लक्ष्मण कुमार साह के द्वारा अपने भांजी मेनका कुमारी 13 वर्ष पिता मनोज साह के गुमशुदगी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई थी।यह प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी की उनकी भांजी उनके घर से 28 मई को समय लगभग 4:00 बजे शाम मे घर से घुमने के लिये निकली थी।जो

घर वापस नही लौटी। नाबालिग लड़की की खोजबीन एवं कांड का अनुसंधान किया जा रहा था इसी क्रम मे 1 जून को मृतका नाबालिग लड़की के मामा के घर से लगभग 500 मीटर के दुरी पर शिवगंगा घाट, डुमरिया भट्टा तलाब के पानी मे नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अबतक के कांड अनुसंधान से नाबालिग लड़की की मृत्यु पानी मे डुबने से हुई है। किशनगंज पुलिस द्वारा इस कांड मे मानवीय आसूचना एवं तकनिक का प्रयोग कर अन्य बिन्दुओं पर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान किया जा रहा है एवं वैज्ञानिक अनुसंधान जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।