Bhagalpur News: प्रधान शिक्षक धीरज का शव पैरगाहा गांव पहुंचने पर शोकाकूल हुए ग्रामीण
Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट झाझा, नगर संवाददाता प्रधान शिक्षक धीरज का शव पैरगाहा

Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट झाझा, नगर संवाददाताप्रधान शिक्षक धीरज का शव पैरगाहा गांव पहुंचने पर ग्रामीण एवं परिजन शोकाकूल हो गए। बीमारी से जूझ रहे प्राथमिक विद्यालय तेतरिया के प्रधान शिक्षक धीरज कुमार का गुरुवार दोपहर दुर्गापुर के हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में निधन हो गया। उनके असमय चले जाने से पूरे शिक्षा विभाग और शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। झाझा प्रखंड के पैरगाहा गांव के रहने वाले धीरज कुमार ने अपने कैरियर की शुरुआत एक नियोजित शिक्षक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने विद्यालय प्रभारी के रूप में काम किया और फिर बीपीएससी से चयनित होकर तेतरिया प्राथमिक विद्यालय में बतौर प्रधान शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे थे।
अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव की वजह से वे शिक्षक, छात्र और अभिभावकों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। जैसे ही धीरज कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पैरगाहा पहुंचा, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही झाझा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय जिला पार्षद धर्मदेव यादव समेत कई शिक्षक और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और स्व. धीरज कुमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शिक्षक और स्थानीय लोगों ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। पूरा शिक्षक समाज ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह भारी दुख सहने का संबल देने की प्रार्थना कर रहा है।


