Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Death of Pinky Devi in Bhagalpur After Consuming Poisonous Substance
जहर खाने से बांका की महिला की मौत

जहर खाने से बांका की महिला की मौत

संक्षेप:

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान बांका जिले की पिंकी देवी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनके दामाद ने फोन कर बताया कि पिंकी की तबीयत खराब है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Feb 08, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जहरीला पदार्थ खाने से बांका जिला के बंधु कुरवा गांव निवासी पिंकी देवी की मौत मायागंज अस्पताल में शनिवार को इलाज के क्रम में हो गई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को उनके दामाद जो कोलकाता में रहते हैं, फोन किया कि पिंकी की तबीयत काफी खराब है। वहां पर जाकर देखने के बाद वह बेसुघ होकर गिरी हुई थी। पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर करने के बाद मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर परिजनों ने किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बरारी थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।