झोपड़ी का खंभा पकड़कर खड़े थे नकुल, पेड़ गिरा और उसके नीचे दबकर मौत हो गई

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

फॉलोअप भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर में सोमवार की

झोपड़ी का खंभा पकड़कर खड़े थे नकुल, पेड़ गिरा और उसके नीचे दबकर मौत हो गई

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर में सोमवार की रात आंधी बारिश के दौरान झोपड़ी पर पेड़ गिरने से उसके मलबे में दबकर नकुल यादव की मौत हो गई थी। घटना को लेकर नकुल की पत्नी शांति देवी ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया है कि सोमवार की रात लगभग 11 बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी। तभी अचानक तेज आंधी बारिश शुरू हो गई। आंधी में उसकी झोपड़ी हिलने लगी। ऐसा होता देख उसका पति झोपड़ी का खंभा पकड़कर खड़े हो गए। तभी ताड़ का पेड़ उसकी झोपड़ी पर गिर पड़ा।

उसके पति पेड़ और छत के मलबे के नीचे दब गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद अपने बच्चों के साथ महिला ने आसपास के लोगों को बुलाया और उनकी मदद से पति को वहां से निकाला और इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद पति को मृत घोषित कर दिया। नकुल के चार बच्चे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।