पूर्णिया : निजी क्लिनिक में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने रात भर काटा बबाल
बायसी अनुमंडल में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 35 वर्षीय खुशबुन और उसके बच्चे की मौत हो गई। गर्भवती महिला को पीएचसी बायसी लाया गया था, लेकिन दलालों के माध्यम से उसे निजी अस्पताल में भेजा गया। परिजनों ने हंगामा किया, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल मुख्यालय के पीएचसी बायसी के सामने एक निजी अस्पताल में रविवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान खुशबुन उम्र 35 वर्ष बायसी थाना क्षेत्र के बनगामा पंचायत के छतीयन पोखरिया वार्ड चार निवासी नाजिम की पत्नी के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि गर्भवती महिला को शाम में अचानक दर्द आने से आनन-फानन में पीएचसी बायसी लाया गया। पीएचसी परिसर में दलाल द्वारा गर्भवती महिला को निजी अस्पताल में अच्छी इलाज करवाने की बात कहकर बहला फुसला कर ले आया। जहां बीती रात के करीब दस बजे जच्चा बच्चा की मौत हो गई।
इसके बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया। मृतक महिला के पति परदेस कमाने गए हैं। परिजनों को निजी क्लिनिक संचालक द्वारा डराया गया एवं निजी अस्पताल गेट में ताला लगा दिया गया। रात भर हंगामा होता रहा लेकिन सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बायसी पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किन्हीं के द्वारा आवेदन नहीं दिए गया है। आवेदन आने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


