आंधी बारिश के दौरान गिर हुए थे जख्मी, 55 दिन बाद हुई मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कहलगांव के लोचन ठाकुर की 15 मार्च को आंधी बारिश के दौरान सड़क पर गिरने से गंभीर चोट आई थी। 55 दिन बाद 10 मई को मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 32 वर्षीय लोचन गुजरात में काम कर रहा था और घर आया था, उसके दो बच्चे हैं।

आंधी बारिश के दौरान गिर हुए थे जख्मी, 55 दिन बाद हुई मौत

कहलगांव का रहने वाला था युवक लोचन ठाकुर, 15 मार्च की घटना, 10 मई को मौत भागलपुर, प्रधान संवाददाताआंधी बारिश के दौरान सड़क पर गिरने से जख्मी हुए शख्स की 55 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 32 साल का लोचन ठाकुर कहलगांव के सनोखर अगैया का रहने वाला था। मायागंज स्थित अस्पताल में रविवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 15 मार्च को जब वह अपने घर लौट रहा था तभी आंधी बारिश की वजह से वह बाइक से गिरकर जख्मी हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

इलाज के लिए उसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर 29 अप्रैल को उसे मायागंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि लोचन गुजरात में रहकर काम करता था। वह घर आया था। उसके दो बच्चे भी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।