
घर से बाबाधाम जा रहे व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला
तिलदेव मंडल मन्नत पूरा होने पर सुल्तानगंज से बाबाधाम जा रहे थे मृतक के पास
सुल्तानगंज में अपने पुत्र की मन्नत उतारने बाबाधाम जा रहे तिलदेव मंडल (40) निवासी फतेहपुर, पचरुखी, शाहकुंड का शव अपर रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला। सुल्तानगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने शुरू में मृतक को बीमार समझा, लेकिन पुलिस जांच में मौत की पुष्टि हुई। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिवार से संपर्क किया। मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि तिलदेव पैर से दिव्यांग होने के बावजूद गोवा में राजमिस्त्री का काम करते थे।

उनके बेटे तूफान कुमार का पैर टूटने पर उन्होंने बाबाधाम में मन्नत मांगी थी कि बेटा ठीक होने पर वह बाबा को जल चढ़ाने जाएंगे। इस मन्नत को पूरा करने के लिए वे पुत्र और सास के साथ घर से निकले थे। पिंकी ने बताया कि उनके पंचायत के पड़ोसी मुखिया द्वारा चार बसों और एक ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई थी, जिसमें यात्री बाबाधाम जा रहे थे। मृतक की पत्नी और चार बच्चों (तीन पुत्र, एक पुत्री) का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


