Tragic Death of 55-Year-Old Man Due to Electric Shock While Watering Crops in Ramnagar कटिहार : बिजली करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Death of 55-Year-Old Man Due to Electric Shock While Watering Crops in Ramnagar

कटिहार : बिजली करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

शुक्रवार को रामनगर नरहैया गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति हरि मंडल की सब्जी में पानी पटवन करते समय विद्युत करेंट लगने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में मातम का माहौल बना दिया। परिजनों को सूचना...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 5 Sep 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
कटिहार : बिजली करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

फलका, एक संवाददाता। शुक्रवार को पोठिया थाना क्षेत्र के रामनगर नरहैया गांव में सुबह करीब नौ बजे सब्जी में पानी पटवन करने के क्रम विद्युत करेंट लगने से एक पचपन वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी। मृतक की पहचान हरि मंडल (55) वर्ष रामनगर नरहैया निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। हर तरफ चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक हरि मंडल सुबह करीब नौ बजे अपना खेत में लगे कद्दू की फसल में विद्युत मोटर से पानी पटवन कर रहा था।इसी

क्रम में विद्युत करंट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गयी। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।