
सहरसा: बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से महिला की मौत
सलखुआ के उटेशरा पंचायत के बहुअरवा वार्ड 6 में नंगे बिजली तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय कंचन कुमारी की मौत हो गई। घटना के समय वह स्नान के बाद पैर और हाथ धो रही थी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया,...
सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उटेशरा पंचायत अन्तर्गत बहुअरवा वार्ड 6 में नंगे बिजली तार की चपेट में आने से एक कंचन कुमारी (30 वर्षीय) की मौत हो गयी। घटना से परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल है। घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया की रविवार अहले सुबह सुशील कुमार सिंह की पत्नी कंचन शैच के बाद पैर हाथ धोने के क्रम में बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गयी। महिला को छटपटा कर नीचे गिरा देख परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से आनन फानन में सलखुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिजली करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत होने की बात परिजनों द्वारा बताई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


